वन कर्मचारी संघ का सेवा निवृत्त सम्मान समारोह 13 को
शिवपुरी | वन कर्मचारी संघ जिला शाखा शिवपुरी द्वारा दैनिक भोगी कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में नववर्ष मिलन एवं सेवा निवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह शनिवार को दोपहर 12 बजे से ईको सेंटर, केंद्रीय काष्ठागार लुधावली में किया जा रहा है। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आनंदकुमार मु व.सं. वृत शिवपुरी,विशेष अतिथि शशि मलिक संचा. मा. रा. उद्यान, विशिष्ट अतिथि डीके अग्रवाल व.स. कार्य आयोजन,आरएस कोरी सामान्य वन मण्डल,एके बंसल संचालक वन विद्यालय एवं अध्यक्षता संजय पांडेय प्रांताध्यक्ष भोपाल द्वारा की जाएगी। सम्मान समारोह में सुंदरकांड का पाठ का आयोजन भी कराया जाएगा।