शिवपुरी | शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की
शिवपुरी | शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण के लिए गुरुवार को बिजली कंपनी कस्टम गेट पर एक शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बिजली बिल से लेकर दूसरी समस्याओं का निराकरण किया गया। इस दौरान 230 आवेदन आए। उपमहाप्रबंधक संभाग प्रथम सीके जैन ने बताया कि इस शिविर में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर में मीटर एवं मीटर रीडिंग, विद्युत बिलों में सुधार संबंधी, ऑडिट रिकवरी से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण किया गया।
बिजली शिविर में आए उपभोक्ता