इलाज कराने आया विक्षिप्त परिजन को चकमा देकर हुआ गायब
शिवपुरी |जिला अस्पताल में इलाज कराने आए मानसिक रूप से विक्षिप्त एक मरीज के अपने परिवार वालों को चकमा देकर भागने की खबर है। मरीज वीरेंद्र सिंह यादव निवासी वीरेंद्र का इलाज कराने के लिए परिजन विजय यादव व अन्य जिला अस्पताल लेकर के आए थे। इसी दौरान जब डॉक्टर ने इसे चेक किया तो इसकी मानसिक स्थिति देख इसे ग्वालियर ले जाने की बात कही। यह बात सुनते ही यह मरीज कही भाग लिया। वीरेंद्र को पकड़ने की कोशिश इसके परिजनों और आसपास खड़े लोगों ने की लेकिन यह चकमा देकर निकल गया।