पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी उद्योग मंत्री

आज कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी उद्योग मंत्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | उद्योग एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान 12 एवं 13 फरवरी को कई विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण के कार्यक्रम में भाग लेंगी तथा जनसंवाद करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाणिज्य एवं उद्योग यशोधरा राजे सिंधिया 11 फरवरी को रात्रि में शिवपुरी पहुंचेगी, 12 फरवरी को सुबह 9 बजे कार द्वारा शिवपुरी से सिरसौद, मनपुरा, ऊमरी होते हुए ग्राम विजयपुर में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रम एवं जनसंवाद के कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 1.30 बजे खोड़ में स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। दोपहर 2.15 से 2.45 बजे मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम बपावली भुंडाबमेरा में 50 लाख की लागत के सड़क के भूमिपूजन में, अपराह्न 3 से 3.15 बजे तक गौरीटीला रोड़ से सुलार तक 30 लाख की लागत के सड़क, अपराह्न 3.45. से 4 बजे तक देवरीखुर्द से राजौर तक 40 लाख की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगी। अपराह्न 4.15 से 5.15 बजे तक ग्राम बीरा में ग्राम वासियों से संवाद, अपराह्न 5.15 बजे शिवपुरी के लिए प्रस्थान और शाम 6.15 बजे शिवपुरी सर्किट हाउस में आगमन, शाम 7 बजे से 8.30 बजे तक सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी।

खबरें और भी हैं...