बैठक को लेकर तैयारियों में जुटे अफसर
शिवपुरी | शिवपुरी। गुना- शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 फरवरी को दोपहर 12.45 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान सांसद विकास कार्यों की स्थिति जानेंगे। इस बैठक को लेकर जिले के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। खासकर सिंध जलावर्धन योजना, सीवर प्रोजेक्ट, बीएसएनएल, पॉलिटेक्निक कॉलेज निर्माण सहित आदिम जाति कल्याण विभाग में संचालित योजना से जुड़े अफसर तैयार कर रहे हैं।