पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अमृत जैसी मावठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, चना अरहर की फसल को मिला जीवन

{अंचल में बारिश ने तोड़ा दस सालों का रिकॉर्ड

टीमभास्कर. ग्वालियर

ग्वालियर-चंबल अंचल में शुक्रवार शाम से शुरू होकर शनिवार शाम तक रुक रुककर होने वाली बारिश ने पिछले दस साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। ग्वालियर में 24 घंटे में 38.3 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है। कृषि विज्ञानियों के अनुसार खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों, चना अरहर की फसल के लिए बारिश अमृत के समान है। लेकिन लंबे समय तक इस तरह का मौसम बने रहने से नुकसान भी हो सकता है। भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी दतिया जिलों में पिछले 15 घंटे में हुई 13.78 एमएम औसत बारिश से फसलों को नया जीवनदान मिला है। मुरैना जिले के पहाडग़ढ़ विकासखंड के ग्राम सहसराम उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार की रात ओलावृष्टि होने की खबर है। शेष|पेज13 पर

ग्वालियर. शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। चित्र ग्वालियर किले का। फोटो: विक्रम प्रजापति।

आगे क्या?

मौसम विज्ञानी उमा शंकर चौकसे के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण मौसम में बदलाव अाया है। आगामी 48 घंटे में अंचल में गरज के साथ बारिश की संभावना है। साथ ही कुहासा भी छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा, लेकिन तापमान और गिर सकता है।

ग्वालियर में 24 घंटे में 38.3 मिलीमीटर बरसा पानी

दो दिन और बारिश के आसार

श्योपुर में सबसे कम बारिश

जिला बारिश

ग्वालियर38.3

मुरैना 21 .0

भिंड 10.7

श्योपुर 7.00

शिवपुरी 15.0

दतिया 15.2

बारिश का आंकड़ा मिमी में है।

दो दिन से हो रही बारिश के दौरान अंचल के मुरैना जिले में आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं भिंड में पिता-पुत्र पर भी आसमानी बिजली गिर पड़ी। इसमें पिता की मौत हो गई, पुत्र झुलस गया है। मुरैना में शनिवार सुबह बारिश के दौरान ही नाथू सिंह पुत्र कप्तान सिंह (55) निवासी भीमनगर अटेर रोड पोरसा रामवीर पुत्र नब्बा जाटव (22) के ऊपर आसमानी बिजली गिर पड़ी, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों ग्रामीण हादसे के वक्त अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी प्रकार भिंड जिले के अकोड़ा गांव में नारायण सिंह उनके बेटे वीरसिंह के ऊपर आसमानी बिजली गिरी।

आसमानी बिजली गिरने से 3 की मौत, 1 झुलसा