पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब भी नहीं मिला खाद तो बर्बाद हो जाएंगे किसान

अब भी नहीं मिला खाद तो बर्बाद हो जाएंगे किसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मुरैना में यूरिया के लिए भड़के किसानों ने किया सबलगढ़ पुलिस थाने पर पथराव

भास्करसंवाददाता. मुरैना/शिवपुरी

अंचल में यूरिया की किल्लत से किसान आक्रोशित हैं। शनिवार को मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में यूरिया लेने आए किसानों ने पुलिस थाने पर पथराव कर दिया। किसान इस बात से आक्रोशित थे कि उन्हें खाद का स्टॉक नहीं होने पर भी पर्चियां लेने के लिए थाने पर बुला लिया गया।

गेहूंको हो रहा है नुकसान: इससमय खेतों में गेहूं की फसल 15 से 25 दिन की हो चुकी है। अब अधिकतम एक सप्ताह में गेहूं में यूरिया नहीं डाला गया तो गेहूं की पौध बढ़ेगी ही नहीं और किसान बर्बाद हो जाएगा। इधर डिमांड के मुताबिक जो 50 प्रतिशत यूरिया दोनों जिलों में आया है, उसमें से 60 प्रतिशत यूरिया व्यापारियों ने गोदामों में भर लिया है। शेष|पेज13 पर

मुरैना: 11 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता

मुरैनाजिले के लिए 11 हजार मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता है। उपसंचालक कृषि एसकेएस कुशवाह के अनुसार डिमांड के एवज में जिले को सिर्फ छह हजार मीट्रिक टन यूरिया ही मिला है। इसमें से दो हजार मीट्रिक टन यूरिया किसानों को बांटा जा सका है शेष चार हजार मीट्रिक टन गोदाम में भरा है।

शिवपुरी:19500 मीट्रिक टन यूरिया की डिमांड

शिवपुरीजिले में 39500 मीट्रिक टन यूरिया की डिमांड थी। डिमांड के विपरीत कोऑपरेटिव सेक्टर को अभी 16300 मीट्रिक टन यूरिया भेजा गया है। इसमें से सरकारी सोसाइटी को 11 हजार मीट्रिक टन यूरिया भेजा गया है। शेष 4800 मीट्रिक टन यूरिया प्राइवेट दुकानदारों ने गोदामों में भर लिया है।