पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले पेज के शेष...

पहले पेज के शेष...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारिश से गिरा पारा, ठंड बढ़ी: ग्वालियरमें पिछले 24 घंटे में हुई बारिश से दिन का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस पर गया। यह सीजन का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। शुक्रवार को दिन का तापमान 22.1 डिग्री दर्ज किया गया था। दिन के तापमान में आई गिरावट से ठिठुरन भरी सर्दी की शुरुआत के संकेत मिले हैं। अंचल में शुक्रवार रात नौ बजे से रुक-रुककर हो रही बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान गिरने से सर्दी बढ़ गई। सर्द हवाओं से पैदा हुई ठिठुरन से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।

2.15लाख हैक्टेयर असिंचित रकबे में खड़ी फसल को ज्यादा फायदा: भिंड,मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी दतिया जिलों की 2.15 लाख हैक्टेयर असिंचित रकबे में खड़ी फसल की सिंचाई के लिए किसानों को ट्यूबवैल से सिंचाई करनी पड़ रही थी। 15 घंटे में रुक-रुककर हो रही बारिश से फसल की स्वतः: ही सिंचाई हो गई। वहीं किसानों का लाखों रुपया भी बच गया, जो वह डीजल पंप चलाकर सिंचाई करने में खर्च करते।

अबभी...

इसलिएकिसान यूरिया के लिए परेशान हैं।

कालाबाजारीके लिए गोदामों में जमा किया यूरिया : मुरैनाजिले में डिमांड के विपरीत जो छह हजार मीट्रिक टन यूरिया जिले को मिला है, उसमें से चार हजार मीट्रिक टन यूरिया सोसाइटियों प्राइवेट दुकानदारों ने कालाबाजारी के लिए गोदाम में भर लिया है। वहीं किसान रोज गांव से शहर तहसील मुख्यालयों पर खाद लेने रहा है और खाली हाथ लौट जाता है। खाद की किल्लत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पोरसा, अंबाह, कैलारस में तीन दिन में चार बार किसानों को यूरिया के लिए लाठियां खानी पड़ीं। महिलाएं भी खाद का एक-एक कट्टा लेने के लिए आठ-आठ घंटे लाइन में लगी हैं।

आईएसका...

बेंगलुरूपुलिस ने शनिवार सुबह मेहदी को उसके जलाहल्ली एक्सटेंशन स्थित एक कमरे के मकान से गिरफ्तार किया। कर्नाटक पुलिस के डीजीपी एल. पाचाउ ने बताया कि मेहदी के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पचाउ का कहना है कि मेहदी ने एशियाई ताकतों (मित्र देशों) के खिलाफ जंग छेड़ने आईएसआईएल के एजेंडे के पक्ष में प्रचार-प्रसार किया।

कौनहै मेहदी मसरूर बिस्वास : 24वर्षीय मेहदी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के गोपालपुरा का रहने वाला है। गुरुनानक इंजीनियर कॉलेज से ग्रेजुएट है। क