पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिना भेदभाव के होगा वार्ड का विकास

बिना भेदभाव के होगा वार्ड का विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना भेदभाव के होगा वार्ड का विकास

शिवपुरी|नगरपालिका परिषद का चुनाव किसी नेता विशेष के भरोसे नहीं, बल्कि सभी लोगों को साथ लेकर लड़ा जाता है। हर बार की तरह इस बार भी जनता ने मतदान क्षेत्र और वार्डों के विकास के लिए किया है विजेता प्रत्याशियों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। यह बात नगर परिषद के वार्ड 18 के विजेता रहीं प्रत्याशी लक्ष्मी-अशोक राठौर ने शनिवार को वार्ड वासियों से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों ने मुझमें जो विश्वास जताया है, उसे हर हालत में पूरा किया जाएगा। वार्ड के विकास कार्य में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।