पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवपुरी|शनिवार कोसुबह से हुई बारिश के बीच जैसे ही कुछ

शिवपुरी|शनिवार कोसुबह से हुई बारिश के बीच जैसे ही कुछ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|शनिवार कोसुबह से हुई बारिश के बीच जैसे ही कुछ देर के लिए बारिश थमी, लोग मौसम का आनंद लेने के लिए निकल पड़े। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले वहीं शहरी क्षेत्र में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

डॉक्टर की सलाह

{बारिश से विशेषकर बच्चों को बचाएं, क्योंकि अभी निमोनिया का प्रकोप अधिक चल रहा है।

{ हर वर्ग के साथ विशेषकर बुजुर्ग लोग गर्म कपड़ों से शरीर को ढांक कर रखें, क्योंकि सर्द हवाएं बीमार कर सकती हैं।

{ अस्थमा हृदय रोग के मरीज भी शरीर को गरमाहट में रखें, ठंड से बचें।

{ बारिश के बाद जब सर्दी अधिक पड़ेगी तो होने वाली मौसमी बीमारियां कम हो जाएंगी।

डॉ.गोविंद सिंह, सीएस,शिवपुरी

सीवर खुदाई से बाजार की सड़कें बनीं दलदल

{सुबह से हुई तेज बारिश के बीच शहर का मुख्य बाजार कोर्ट रोड सहित वे सभी सड़कें कीचड़-दलदल में तब्दील हो गईं, जहां सीवर की खुदाई हो गई।

{ चौतरफा कीचड़ होने की वजह से दुकानदार भी दिन भर यूं ही फालतू बैठे रहे।

{ जगह-जगह अलाव जलाकर लोग तापते नजर आए। बाजार में शाम से ही सन्नाटा पसर गया।

{ चाय की गुमटियों चाट-पकौड़ी के ठेलों पर दिन भर भीड़ लगी रही।

{ कोर्ट रोड पर रंग की दुकानों के पास बिजली डीपी से कीचड़युक्त सड़क पर करंट फैल गया, जिससे लोग दहशत में रहे। एक गाय को करंट की चपेट में आने से ट्रैफिक प्रभारी पुरुषोत्तम विश्नोई ने बचाया।

बारिश में सैर-सपाटा