- Hindi News
- डाकघर में कोर बैंकिंग के अलावा जल्द मिलेगी एटीएम की सुविधा
डाकघर में कोर बैंकिंग के अलावा जल्द मिलेगी एटीएम की सुविधा
जिला मुख्यालय के 68 हजार खाता धारकों को होगा फायदा
भास्करसंवाददाता|शिवपुरी
जिलामुख्यालय पर स्थित मुख्य डाकघर में जल्द ही यहां के उपभोक्ताओं को एटीएम की सुविधा मिलने वाली है। इसके अलावा कोर बैंकिंग का काम भी किया जा रहा है। यह दोनों ही सुविधाएं मुख्य डाकघर में शुरू होते ही यहां के खाता धारक उपभोक्ताओं को अन्य कॉमर्शियल बैंक की तरह सुविधाएं डाकघर से मिलने लगेंगी। शिवपुरी डाकघर में अभी 68 हजार से ज्यादा खाता धारक हैं। कोर बैंकिंग के काम के लिए अभी प्रधान डाकघर में बैंकिंग डाटा माइग्रेशन का काम किया जा रहा है। इसके लिए जो खाताधारक हैं वह अपनी पास बुक डाकघर में ले जाकर उसे 20 दिसंबर से पहले अपडेट करा लें। अन्यथा डाटा नेशनल सर्वर पर माइग्रेट हो जाएगा, बाद में पैसों की निकासी में असुविधा आएगी। इसलिए सभी खाताधारकों को डाकघर की ओर से सूचित किया गया है कि वह अपनी पास बुक को अपडेट करा लें। कोर बैंकिंग के काम के कारण 21 से 31 दिसंबर तक डाकघर में आरडी के पैरोल भी जमा नहीं किए जाएंगे। इसलिए सभी एजेंटों को इससे पूर्व ही आरडी जमा करने के लिए कहा गया है।
कोरबैंकिंग की शुरुआत जिले से : कोरबैंकिंग की शुरुआत सबसे पहले जिला मुख्यालयों के डाक घर से की जा रही है। इसके बाद सारे उप डाकघरों को इससे जोड़ा जाएगा। शिवपुरी जिले में कुल 417 डाकघर हैं यहां पर बैंकिंग का काम किया जाता है। इन सभी डाकघरों में जिले में 4 लाख 97 हजार से ज्यादा खाताधारक हैं।
अगलेमहीने तक शुरू हो जाएगा एटीएम :जिला मुख्यालय पर कोतवाली रोड पर स्थित मुख्य डाकघर की बिल्डिंग में इन दिनों नया एटीएम बनाने की प्रक्रिया चल रही है। निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। अगले एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इस एटीएम बनने के बाद डाकघर के जो खाता धारक हैं वह एटीएम का उपयोग कर कैश निकाल सकते हैं।
शिवपुरी |बीएसएनएल दफ्तर (फाइल फोटो)
कोर बैंकिंग के लिए काम जारी है
Ãकोरबैंकिंगके काम के लिए डाटा एकत्रित करने का काम चल रहा है। इसके अलावा एटीएम सुविधा भी अगले महीने तक शुरू हो जाएगी। प्रारंभ में यह सुविधा जिला मुख्यालय पर शुरू होगी।जिला मुख्यालय पर 68 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को इसका लाभ होगा।
-मलखानसिंह,पोस्टमास्टर,प्रधान डाकघर शिवपुरी
कोर बैंकिंग से होंगे कई लाभ
{वर्तमान में डाकघर में कोर बैंकिंग की सुविधा न