पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 केंद्रों पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक परीक्षा आज

17 केंद्रों पर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक परीक्षा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्हाइटनर का उपयोग किया तो बनेगा नकल प्रकरण। आईडी प्रूफ की मूल कॉपी लेकर जाना है

भास्करसंवाददाता | शिवपुरी

आंगनबाड़ीपर्यवेक्षकों के लिए व्यापमं द्वारा रविवार को 17 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा में नकल रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। प्रशासन द्वारा डिप्टी कलेक्टर नीतू माथुर प्रशासक मुकेश शर्मा को नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से 5729 परीक्षार्थी पेपर देंगे जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से जो महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत हैं उनकी परीक्षा होगी। इसमें 527 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

यहकरना होगा परीक्षार्थी को

{इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी को अपने साथ वह आईडी प्रूफ ले जाना होगा, जो फार्म भरते वक्त लगाया गया था। आईडी प्रूफ की मूल कॉपी ले जानी होगी।

{ प्रवेश पत्र के द्वितीय भाग पर अपना फोटो लगाकर इसे राजपत्रित अधिकारी से अटैच करवाना होगा।

{ काला बॉल पेन ही मान्य होगा। दूसरे कलर का पेन मान्य नहीं।

{ व्हाइटनर (सफेद स्याही) को परीक्षा में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह किसी परीक्षार्थी पर पाया जाता है तो नकल प्रकरण बनाया जाएगा।