- Hindi News
- नि:शुल्क हृदय रोग निदान शिविर आज, बनाए जाएंगे एस्टीमेट
नि:शुल्क हृदय रोग निदान शिविर आज, बनाए जाएंगे एस्टीमेट
शहरमें 14 दिसम्बर को अस्पताल चौराहे के पास स्थित मंगलम परिसर में नि:शुल्क हृदय रोग शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ शिवसागर मांडिये और डॉ अमित कोचेटा नि:शुल्क हृदय रोगियों का परीक्षण करेंगे। यह शिविर समाजसेवी संस्था बल्लभदास मंगल फाउण्डेशन और नोबल कार्डियक सेंटर भोपाल द्वारा किया जा रहा है।
शिविर आयोजकों ने बताया है कि जो मरीज डायबिटीज, उच्च रक्तचाप तथा हाई कॉलेस्ट्रॉल से ग्रसित हैं या उन्हें एंजियोग्राफी एंजियोप्लास्टी अथवा बायपास सर्जरी की सलाह दी गई है या उन्हें दिल के छेद की सर्जरी की जरूरत है तो वह इस शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।
शिविर में जिन मरीजों को डायबिटीज, लिपिड प्रोफाइल आदि जांचों की जरूरत महसूस होगी उन्हें लागत मूल्य पर सांई पैथोलॉजी शिवपुरी द्वारा जांच कराई जाएगी। इसके लिए सांई पैथोलॉजी के संचालक डॉ अखिल बंसल ने अपनी सहमति दे दी है। शिविर की खास बात यह है कि इसमें बीपीएल कार्डधारकों को फ्री इलाज हेतु तुरंत एस्टीमेट की सुविधा दी जाएगी। उनका हृदय रोग ऑपरेशन आदि मुफ्त कराने की आयोजकों द्वारा व्यवस्था की जाएगी।