अखिल भारतीय काव्य संध्या आज
शिवपुरी | शहरमें अखिल भारतीय काव्य संध्या ग्रहीता रचनाकार सम्मान समारोह 14 दिसंबर को स्थानीय दुर्गामठ में आयोजित किया जाएगा। श्रीरामकिशन दास सिंघल फाउंडेशन के सचिव डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस समारोह में संस्था द्वारा प्रख्यात कवि-शायर रचनाकारों के साथ-साथ शहर के विभिन्न विभूतियों को सिंघल सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में नव निर्वाचित नप अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, कमांडेंट मेघराज उपस्थित रहेंगे।