माताओं को सृष्टिदायिनी सम्मान
शिवपुरी | शनिवारको जिला अस्पताल परिसर में स्वयं सेवी संस्था शक्तिशाली महिला संगठन, जिला चिकित्सालय एवं महिला सशक्तिकरण विभाग शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में सृष्टिदायिनी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिले में कन्या भ्रूण हत्या रोक लगाए जाने को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में 12 दिसंबर को अस्पताल में जन्मी करीब 24 बालिकाओं के माता-पिता को उपहार देकर सम्मानित किया गया।