आज निकलेंगे चेहल्लुम शरीफ के ताजिए
शिवपुरी | शहरमें हजरत इमान हुसैन की शहादत की याद में निकाले जाने वाले चेहल्लुम शरीफ के ताजिए 14 दिसंबर को निकाले जाएंगे। ताजिया इंतजामिया कमेटी के सदर आजाद खान, मो. सईद, डॉ. इकबाल, सफदरबेग मिर्जा, अकरण कुर्रेशी, असलम राईन तथा इब्राहिम खान ने बताया कि सायं 6 बजे से नगर के सभी इमामबाड़ों से ताजियों को सिलसिले बार उठाया जाएगा, जो बाद में माधवचौक होते हुए हुसैन टेकरी पहुंचेंगे, जहां कुछ देर के विश्राम के बाद देर रात करबला विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा।