पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"खुले में लाइन डाली तो होंगी दुर्घटनाएं\'

\"खुले में लाइन डाली तो होंगी दुर्घटनाएं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके रामतलाई हनुमान मंदिर के बाद शिवपुरी रोड पर सड़क के एक ओर लगाए गए खंबे पर 11 केवीए की लाइन डालने के प्रस्तावित कार्य पर स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। शुक्रवार को लोगों ने तहसीलदार प्रदीप शर्मा और बिजली कंपनी के एई राजेश तंवर का घेराव कर इस बात से नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि घरों से सटाकर लगाए गए खंबों पर यदि खुली 11केवीए लाइन के तार डाले गए तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। तहसीलदार ने इस मामले पर उचित कदम उठाने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि शिवपुरी रोड पर रेलवे स्टेशन से जय स्तंभ चौक तक 11केवीए लाइन डालने के लिए पोल लगाए गए हैं। यह पोल सड़क किनारे भवनों के काफी करीब लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली वितरण कंपनी ने जब ये पोल गाड़े थे, तब उन्हें बताया गया था कि पोल पर से एलटी केबल ही डाली जाएगी। लेकिन अब कंपनी इन पोल के सहारे 11 केवीए की हेबी लाइन बिछाने की तैयारी में है। शुक्रवार को शिवपुरी रोड से गुजरे तहसीलदार प्रदीप शर्मा बिजली कंपनी के एई राजेश तंवर का घेराव कर लोगों ने इस मामले पर अपनी मांग रखी। स्थानीय रहवासियों का कहना था कि बिजली कंपनी यदि बिना किसी सुरक्षा के घरों के पास से हेबी लाइन डाल देगी तो करंट फैलने से किसी भी मकान में रह रहे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। इसलिए या तो कंपनी मकानों से सटाकर लगाए गए खंबों को सड़क के बीच में लगाए या फिर 11केवीए लाइन को पैक करने के लिए केबल के तौर बिछाए।