- Hindi News
- कोतवाली परिसर में ढूंढकर मारे, सूअर पालकों ने आग्रह के बाद दी चेतावनी
कोतवाली परिसर में ढूंढकर मारे, सूअर पालकों ने आग्रह के बाद दी चेतावनी
दबाब बनाने सफाईकर्मियों ने मांगी 15 दिन की छुट्टी
देर रात में शुरू हुआ शूट-आउट, सूअर पालकों के विरोध पर रुका अभियान
हैदराबादसे आई ट्रैंक्यू फोर्स एनजीओ ने मंगलवार की रात से सूअरों का शूट-आउट शुरू किया। कोतवाली में दो सूअरों को शूट करने के बाद जब टीम शहर के अन्य हिस्सों की ओर रवाना होने के लिए वाहन में सवार हुई तो गेट पर ही सूअर पालकों ने रोक कर समय मांगा। लगभग आधा घंटे तक बहस होती रही, उसके बाद ऑपरेशन को रात में रोक दिया गया। इस दौरान सीएमओ के साथ सफाईकर्मी एवं सूअर पालकों के बीच तीखी बहस भी हुई।
ऐसेशुरू हुआ ऑपरेशन : रातलगभग 10 बजे नगरपालिका सीएमओ अशोक रावत, एचओ नपा अवधेश सिंह कुशवाह, नायब तहसीलदार मनीष जैन कोतवाली पहुंचे। खुली जीप में उनके साथ हैदराबाद की एनजीओ की टीम भी साथ में कोतवाली पहुंची। नपा की जेसीबी, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एक लोडिंग वाहन सहित सूअर उठाने वाला स्टाफ भी कोतवाली परिसर में पहुंचा। कोतवाली से पुलिस की टीम को साथ लेकर यह अमला जब रवाना होने की तैयारी कर रहा था, तभी ऑपरेशन की ओपनिंग कोतवाली परिसर में करने की बात हुई। कोतवाली स्टाफ ने बताया कि कंडम वाहनों के बीच में भी सूअरों का जमावड़ा रहता है।
एनजीओ डायरेक्टर नवाब शफात अली ने जब अंदर झांक कर देखा तो वहां एक सूअर नजर आया। उसे निशाना बनाकर शूट किया तो एक ही फायर में वो मौके पर ढेर हो गया। फिर यह टीम जब वाहनों में सवार होकर शहर के अन्य हिस्सों के लिए रवाना हो रही थी तभी नपा के सफाईकर्मी (सूअर पालक) वहां गए और उन्होंने नवाब अली को एक कागज दिखाते हुए कहा कि अभी यह ऑपरेशन रोका जाए, हमारे पास यह कागज है। नवाब अली ने सीएमओ श्री रावत को आवाज लगाई। सीएमओ ने सूअर पालकों से कहा कि इसे हम नहीं रोक सकते, क्योंकि कलेक्टर साहब का आदेश है। आपको यदि बात करना है तो उन्हीं से करें। इस पर सूअर पालक बोले कि इतने बड़े अधिकारी से तो आप बात कर सकते हैं, हम कैसे कहें। इस पर सीएमओ ने कहा कि हम आपको 15 मिनट दे रहे हैं, इतने समय में आप बात कर लें। जब सूअर पालक चले गए तो पुलिस वालों ने कोतवाली में सूअरों के अड्डे ढूंढे तो कंट्रोल रूम परिसर में फायर ब्रिगेड के पीछे भी एक सूअर नजर आया। नवाब ने फिर गन लोड की और शूट कर दिया। दोनों सूअरों को स्टाफ ने उठाकर नपा की गाड़ी में डाल दिया।
हमें गोली मार दो, हम मर जाएंगे या मार देंग