- Hindi News
- किसान की जमीन हथियाने वाले चार लोगों के खिलाफ सिविल वारंट जारी
किसान की जमीन हथियाने वाले चार लोगों के खिलाफ सिविल वारंट जारी
शिवपुरी|दूसरों कीजमीन पर कब्जे करने वाले चार लोगों के एसडीएम डीके जैन ने सिविल वारंट निकाले हैं। फरियादी रामजीलाल पुत्र इमरतलाल निवासी जामखो की जमीन पर कब्जा करने वाले चार आरोपियों दामोदर पुत्र लट्टू धाकड़, परमाल पुत्र लट्टू धाकड़, विजय पुत्र भागीरथ धाकड़ और मदन पुत्र रद्दू धाकड़ के विरुद्ध जेल वारंट जारी किए गए हैं। एसडीएम जैन ने सिरसौद के थाना प्रभारी को उक्त जेल वारंट की तामील के लिए अधिकृत करते हुए आरोपियों को सिविल जेल भेजने का आदेश दिया है। फरियादी रामजीलाल की ग्राम जामखो में 0.640 हेक्टेयर जमीन है जिसका खसरा क्रमांक 1878 है। इस जमीन पर आरोपीगण ने कब्जा कर रखा है। इस आधार पर ही एसडीएम ने मप्र भूराजस्व संहिता की धारा 250 के उल्लंघन के आरोप में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जेल वारंट जारी कर दिए।
वहीं करैरा के ग्राम खेराघाट मौजा में स्थित एक हजार वर्गफीट के एक प्लॉट को आरोपी ने दो लोगों को विक्रय कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी पर मामला दर्ज किया है। फरियादी नन्हें (57) पुत्र मल्लू खां निवासी गंज की माता के पास ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उसने वर्ष 1990 में आरोपी मन्नी कुम्हार से एक प्लॉट 7 हजार रुपए में खरीदा था। उस समय आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री करा दी, लेकिन उसका नामांतरण नहीं कराया। वर्ष 2013 में जब वह तहसील में नामांतरण कराने पहुंचा तो वह प्लॉट किसी धन्नी कुम्हार के नाम पर दर्ज था।