- Hindi News
- पीजी कॉलेज में युवा उत्सव प्रतियोगिताएं कल से
पीजी कॉलेज में युवा उत्सव प्रतियोगिताएं कल से
शिवपुरी| पीजीकॉलेज में महाविद्यालयीन प्रतियोगिताएं 26 एवं 27 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। दो दिन तक चलने वाली युवा उत्सव के इस कार्यक्रम में एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, चित्रकला, प्रश्न मंच, वाद-विवाद, रंगोली एवं नाटक आदि की अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राध्यापक एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. संध्या भार्गव ने बताया कि प्रतियोगिताएं 10 विधाओं में संपन्न होंगी। इनमें 26 सितंबर को एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, चित्रकला एवं प्रश्न मंच तथा 27 सितंबर को वाद-विवाद, रंगोली एवं नाटक आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से होगा।