पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक्ति साधना का पर्व आज से, मंदिरों पर होगी विशेष पूजा

शक्ति साधना का पर्व आज से, मंदिरों पर होगी विशेष पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी| शक्तिऔर साधना का पर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार से शुरू होंगे। इस दौरान इस पर्व को लेकर मंदिरों और पंडालों में भक्तों के बीच उत्साह का माहौल है। गुरुवार को पर्व का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ होगा। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ होने से नवरात्र 8 दिन के होंगे। दशहरा 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा। गांधी वहीं पार्क मैदान में मानव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस वर्ष भी धूमधाम से नवरात्रा पर्व मनाया जाएगा। यहां मां की आकर्षक मूर्ति लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेगी। विशेष पूजा अर्चना के साथ-साथ गरबा, डांडिया भी होगा।