पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पात्र को अपात्र बनाने प्रोसिडिंग बदली!

पात्र को अपात्र बनाने प्रोसिडिंग बदली!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चयन में मनमानी।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

बदरवासनगर पंचायत के वार्ड 13, 14, 15 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। यहां पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कुछ अधिकारियों ने पात्र को अपात्र बना दिया। इस पूरे खेल में चयन के लिए बैठी बैठक के दौरान अधिकारियों सदस्यों के बीच जो सहमति बनी उसके प्रोसिडिंग की कॉपी भी बदल दी गई। बैठक के दौरान जो निर्णय लिया गया उसको दरकिनार कर तत्कालीन डीपीओ ने एकतरफा आर्डर सीडीपीओ की बजाय एक प्रभारी पर्यवेक्षक से निकलवा दिए। अब पूरे मामले की जांच की मांग उठ रही है। महिला ओमवती शर्मा प|ी दिनेश शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति के लिए वह पूरी तरह पात्र थी और सूची में उसका नाम पहले स्थान पर था लेकिन सूची में पांचवें स्थान पर रही दूसरी महिला वंदना प|ी प्रदीप चतुर्वेदी का गलत चयन कर लिया गया। इस महिला ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार कर नियुक्ति आदेश निकाले जाने के आरोप लगाए हैं।

सवालोंके घेरे में प्रक्रिया: {जब पूर्व सीईओ सहित चयन समिति के दूसरे सदस्यों ने प्रोसिडिंग पर हस्ताक्षर नहीं किए थे तो फिर आदेश कैसे निकल गए। {जिस आवेदक का चयन किया गया है उसके बीपीएल कार्ड की एसडीएम से जांच क्यों नहीं कराई गई। {चयन समिति में रही जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने ही स्वयं इस फर्जीवाड़े की शिकायत की है तो इस पर अभी तक जांच क्यों नहीं कराई जा रही।

रिकार्ड देखकर बता पाऊंगा

Ãपूर्वडीपीओने किस आधार पर आदेश निकाले यह सब बातें में रिकार्ड देखकर ही बता पाऊंगा। जिला पंचायत सदस्य ने कोई शिकायत की है तो इसकी जांच करा लेंगे।

-जेडयूशेख,सीईओ,जिला पंचायत शिवपुरी

पूरे मामले की जांच हो

Ãमैंनेकलेक्टरसीईओ को एक पत्र लिखकर मनमाने ढंग से निकाले नियुक्ति आदेश की जांच कराने की मांग की है। पूर्व डीपीओ ने काफी मनमानी की। बदरवास में तो सारे नियम ताक पर रखे गए। इसकी जांच होना चाहिए।

-गायत्रीवर्मा,सदस्य,जिला पंचायत