पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टाम्प ड्यूटी में बदलाव, अब लगेगा ज्यादा टैक्स

स्टाम्प ड्यूटी में बदलाव, अब लगेगा ज्यादा टैक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

भाजपाकी प्रदेश सरकार द्वारा स्टाम्प शुल्क अधिनियम में संशोधन कर लोगों के ऊपर अब ज्यादा टैक्स लगा दिया है। बदलाव की इस प्रक्रिया को 16 सितंबर से लागू कर दिया गया है, जिसमें अब पंजीयन शुल्क के अलावा किरायानामा, शपथ पत्र बनवाना, पावर ऑफ अटार्नी पर टैक्स में संशोधन कर दिया है। इस नए संशोधन में पांच से दस गुना तक ज्यादा स्टाम्प शुल्क लोगों को जमा करना होगा। पहले से ही महंगाई की मार से परेशान लोगों पर अब स्टाम्प शुल्क ज्यादा चुकाकर अपने काम कराने होंगे।

शपथपत्र में लगेगा 50 रुपए का स्टाम्प : हरसरकारी कार्य में उपयोगी शपथ पत्र बनवाने में अब लोगों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। पहले इसके लिए दस रुपए का स्टाम्प लगता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 50 रुपए का स्टाम्प शपथ पत्र के लिए लगाना होगा। नकल के लिए आवेदन लगाने पर 100 रुपए का स्टाम्प शुल्क लगेगा। पहले 10 रुपए का स्टाम्प शुल्क लगता था।

आम आदमी पर पड़ेगा भार

Ãस्टाम्पशुल्कअधिनियम में जो संशोधन करके नई रेट लगाई गईं हैं वह गलत है। इसमें आम आदमी के अलावा किसानों पर भी भार डाल दिया गया है। किसानों को लोन के नाम पर फाइल चार्ज पहले शून्य था उसे अब ५०० रुपए कर दिया गया है। पहले से ही लोग महंगाई से परेशान हैं और इस नए संशोधन से और परेशानी बढ़ेगी। यह बढ़ोत्तरी वापस होना चाहिए।

-हरवीररघुवंशी,सांसदप्रतिनिधि कांग्रेस नेता

पावर ऑफ अटार्नी का दुरुपयोग हो रहा था

Ãपावरऑफअटार्नी को लेकर बदलाव किया गया है। पहले इसका दुरुपयोग हो रहा था अब कुटुम्ब के मामले में ही एक हजार रुपए लगेंगे। इसके अलावा शपथ पत्र पर ५० रुपए का स्टाम्प मान्य होगा। आज के जमाने के हिसाब से यह कोई ज्यादा टैक्स नहीं है। भोपाल से ही इस बारे में निर्णय हुआ है।

-पीपीशुक्ला,जिलारजिस्ट्रार, पंजीयक कार्यालय शिवपुरी

चुपके से जेब पर डाला है भार

{जमीनों की लीज के नवीनीकरण पर सबसे ज्यादा भार पड़ रहा है। पुराने लीज रेंट की जगह वर्तमान बाजार (गाइड लाइन) के हिसाब से स्टाम्प शुल्क लगेगा।

{ किरायानामा या पट्टा दान पत्र को भी बाजार मूल्य से जोड़ा गया है। केवल अनुबंध कुटुम्ब सदस्यों के बीच होता है तो स्टाम्प ड्यूटी कम है। किसी अन्य के साथ अनुबंध किया जाता है तो यह शुल्क 0.01 से लेकर 5 प्रतिशत तक होगा। कुटुम्ब के बीच दान, बंटवारा आदि प्रक्रिय