झमाझम बारिश से दो डिग्री गिरा पारा
अंचल में 15 मिमी औसत बारिश।
भास्करसंवाददाता| शिवपुरी
अलसुबहएवं दोपहर में हुई झमाझम बारिश के बीच पारा दो डिग्री नीचे सरक कर 7 पर जा पहुंचा। पूरे दिन जहां आसमान पर छाए बादल रुक-रुक कर बरसते रहे, वहीं शाम होते ही पूरा शहर धुंध में डूब गया। शाम पांच बजे स्थिति यह रही कि 50 मीटर दूर तक ही सामने वाला नजर आया। शाम तक 15 मिमी बारिश हो चुकी थी। बरसात के बाद जहां शहर के मुख्य बाजार कीचड़ में तब्दील हो गए, वहीं दुकानदार दफ्तर के कर्मचारी आग तापने की व्यवस्था करते देखे गए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को धूप तो निकलेगी, लेकिन ठंडी हवा के बीच सर्दी और बढ़ेगी।
बारिश से बचाव :शनिवार को हुई झमाझम बारिश से बचने तौलिया को छाते की तरह उपयोग करते युवक।
औसत बारिश का आंकड़ा 100 एमएम से कम
{ दो दिन में औसत 15 मिमी बारिश जिले में हुई। इससे पूर्व 701 मिमी बारिश इस साल में दर्ज की गई थी। इस तरह दो दिन की बारिश का आंकड़ा जोड़ने पर इस वर्ष कुल 716 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि जिले की सामान्य औसत बारिश 816.3 मिमी है। इस तरह अभी भी 100 मिमी कम बारिश जिले में हुई।
स्कूलों में छुट्टी
{शनिवार की सुबह लगभग 4 बजे से सात बजे तक तेज बारिश हुई।
{ बारिश के चलते कई स्कूलों में छुट्टी का मैसेज अभिभावकों को मोबाइल पर भेजा गया।
{ दोपहर 1 बजे फिर तेज बारिश शुरू हुई, जो एक घंटे तक हुई।
{ शाम 4.45 से छह बजे तक रिमझिम बारिश जारी रही।
{ शाम पांच बजे से ऐसी धुंध छाई कि 50 मीटर दूर की गाड़ी भी सड़क पर नजर नहीं आई।