पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर भर में बिजली गुल, कुछ क्षेत्रों में 14 घंटे बाद आई लाइट

शहर भर में बिजली गुल, कुछ क्षेत्रों में 14 घंटे बाद आई लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर भर में बिजली गुल, कुछ क्षेत्रों में 14 घंटे बाद आई लाइट

शिवपुरी|बेमौसमबारिश होने से जहां दिन भर धुंध अंधेरा छाया रहा, शहर भर की बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। शहर की राजीव नगर कॉलोनी, सिटी सेंटर, पोहरी रोड, श्रीराम कॉलोनी, अस्पताल चौराहा क्षेत्र में सुबह चार बजे से गुल हुई बिजली शाम 6 बजे आई। वहीं कमलागंज क्षेत्र, कोर्ट रोड, न्यू ब्लॉक, आर्य समाज रोड पर भी लगभग 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। कोर्ट रोड पर तो विद्युत डीपी से आसपास फैले करंट के चलते दुकानदार अपनी दुकान के अंदर ही रह गए, वहीं सड़क से निकलने वाले लोगों को दूर से निकलने की सलाह देते रहे। खास बात यह है कि बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोक अदालत के बहाने अपने मोबाइल नहीं उठाए, जबकि चाबीघर पर पूरे दिन फोन का रिसीवर उठाकर अलग रख देने से व्यस्तता का संदेश आता रहा।

शिवपुरी |बिजली कटौती के दौरान कमलागंज क्षेत्र में बिजली दुरुस्त करता बिजलीकर्मी