पोहरी-मोहना रोड होगी डबल लेन
यह सड़क ग्वालियर, श्योपुर और सवाई माधौपुर की कनेक्टिविटी की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
भास्करसंवाददाता | शिवपुरी
पोहरीसे मोहना तक जाने वाली 62 किमी की सड़क को डबल लेन किए जाने का काम मप्र रोड डवलपमेंट (एमपीआरडीसी) द्वारा किया जाएगा। इस जिला मार्ग को स्टेट हाइवे बनाने के लिए कई साल से मांग की जा रही थी। लेकिन बजट के अभाव में मामला लटका पड़ा था। अब इस मार्ग के लिए 116 करोड़ रुपए का बजट मंजूर कर दिया गया है। पोहरी विधायक प्रहलाद भारती इस मार्ग को दो लेन किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों से बजट स्वीकृत कराने के लिए लगा हुए थे। लोक निर्माण विभाग के उपसचिव एसके कुलकर्णी द्वारा 9 दिसंबर को एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक को पत्र लिख इस प्रोजेक्ट के लिए बजट उपलब्ध कराने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
पोहरीकी लाइफ लाइन है रोड :पोहरी-मोहना रोड पोहरी विधानसभा क्षेत्र की जीवन रेखा मानी जाती है। क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामों के आवागमन का यह एकमात्र मुख्य सड़क मार्ग है। यह सड़क मार्ग केवल क्षेत्रवासियों के लिए बल्कि ग्वालियर, श्योपुर एवं सवाई माधौपुर की कनेक्टिविटी की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह सड़क मार्ग आगे चलकर मप्र को राजस्थान से जोड़ता है।
विकसित होगा हाईवे
Ãएशियनडवलपमेंटबैंक के सहयोग से पोहरी-मोहना रोड को चौड़ी कर इसे डबल लेन स्टेट हाईवे के रूप में विकसित किया जाएगा।
-केबीचतुर्वेदी,सहायकमहाप्रबंधक,एमपीआरडीसी
स्वीकृत हो गया बजट
Ãक्षेत्रीयजनताकी मांग थी कि पोहरी-मोहना की यह सड़क भी शिवपुरी-श्योपुर जैसी सड़क हो। अब इसकी प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए रोड को बनाने के लिए 116 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
-प्रहलादभारती,विधायकपोहरी