- Hindi News
- युवती के अज्ञात हत्यारों पर पांच हजार का इनाम
युवती के अज्ञात हत्यारों पर पांच हजार का इनाम
शिवपुरी | गुरुवारकी सुबह लुकवासा कोलारस के बीच रेलवे पुलिया के नीचे मिली युवती की सिर कुचली जली हुई लाश की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी। एसपी एमएल छारी ने 5 हजार रुपए के इनाम की घोषणा कर दी, लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई सूचना नहीं मिली। पुलिस ने पेम्पलेटस भी छपवा लिए, लेकिन अब उसे गुम इंसान की रिपोर्ट से अधिक उम्मीद है। अपराधियों द्वारा हत्या कर चेहरा जलाने की इस नृशंस तकनीक ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दीं, क्योंकि चेहरा ही पहचान होती है और यदि वो ही जल गया तो फिर मरने वाले का ही पता नहीं चल पा रहा।