भाजपा का डििजटल सदस्यता अभियान 25 से
शिवपुरी | जिलेके सभी मतदान केन्द्रों पर 40 फीसदी मतदाताओं को भाजपा से जोडऩे के लिए 25 दिसम्बर से 31 मार्च 2015 तक व्यापक सदस्यता अभियान आरंभ होगा। इस महाभियान के लिए भाजपा ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि 31 मार्च तक पूरे देश में 10 करोड़ और मप्र में 2 करोड़ लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। जिले में सभी 15 मंडलों में इस अभियान की विधिवत शुरुआत 25 दिसम्बर से अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस से होगी।