पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर पर गिरी बिजली, मां दो बेटी सहित पांच झुलसे

घर पर गिरी बिजली, मां दो बेटी सहित पांच झुलसे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | अमोलाथाना अंतर्गत ग्राम नारही के एक घर पर शनिवार की शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से मां दो बेटियों सहित पांच लोग झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांय लगभग 6 बजे बिजली मिथलेश जाटव के घर पर गिर गई। जिससे मिथलेश उसकी बेटी नेहा (7) वंदना (14), झुलस गईं। इसके अलावा घर के पास से गुजर रहे दो अन्य लोग भी बिजली गिरने से प्रभावित हुए। मां एवं बेटी को उपचार के लिए करैरा अस्पताल में भर्ती कराया गया।