बिकवाली के प्रेशर से कालीमिर्च घटी
नई दिल्ली| कोचीनसे लगातार मंदे का समाचार आने से उत्तर भारत की मंडियों में कालीमिर्च की बिकवाली का प्रेशर बढ़ गया है जिससे 10 रुपए और घटकर मरकरा के भाव 650 से 660 रुपए प्रति किलो रह गए। यहां आज भी 10 रुपए गिरकर इसके भाव 850 से 860 रुपए रह गए। वहीं बड़ी इलायची ऊपर वाले भाव से एक माह के अंतराल 200 रुपए टूटने के बाद दाना निकालने वालों की मांग से 10 रुपए सुधरकर झुंडी वाली 1350 से 1360 रुपए हो गई।अनाज-दाल:सूजी में नवरात्र की लोकल चालानी मांग अच्छी होने से 20 से 30 रुपए और बढ़कर 1080 से 1100 रुपए प्रति 50 किलो हो गए। मैदा चौकर में आज भी 5 से 10 रुपए प्रति 50 किलो का मंदा गया। दलहनों में उड़द, शिवपुरी-कटनी लाइन से आवक बढ़ने पर यहां 8 ट्रक हो जाने से 100 से 200 रुपए और घटकर देशी 4400 से 4700 तथा रंगूनी एसक्यू 50 रुपए घटकर 6100 रुपए रह गया। मसूर में भी 50 रुपए का मंदा आया। यहां बढ़िया कनाडियन मसूर 5700 रुपए रह गई। वहीं देशी चना नीचे वाले भाव पर दाल मिलों की पकड़ मजबूत होने से 25 से 30 रुपए बढ़कर 2900 से 2905 रुपए खड़ी मोटर में हो गया। दाल के भाव भी 25 रुपए सुर्ख बोले गए।तेल-तिलहन:सोयाबीन में नीचे वाले भाव पर महाराष्ट्र, राजस्थान एवं एमपी के साल्वेंट प्लांटों की लिवाली चलने से उत्पादक मंडियों में 25 से 50 रुपए बढ़ाकर नमी के हिसाब से 3050 से 3150 रुपए ट्रककट भाव बोलने लगे जिससे यहां भी तेल सोया के भाव भी 50 रुपए और बढ़कर 6650 रुपए पर जा पहुंचे। सरसों तेल में मुनाफावसूली बिकवाली चलने से खपत का सीजन होने के बावजूद 30 रुपए घटकर 7220 रुपए उधार में टैंकर में बेचने लगे। ड्राफ्ट कंडीशन में पक्की घानी तेल एनसीआर में 7190 से 7200 रुपए मेें बेचू गए
दिल्ली बाजार समीक्षा