पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को

विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को

जिलेके एक लाख 63 हजार से अधिक बच्चे एक साथ धोएंगे हाथ।

भास्करसंवाददाता| शिवपुरी

विश्वहाथ धुलाई दिवस का आयोजन 15 अक्टूबर को किया जाएगा। शिवपुरी मप्र का एक ऐसा जिला है, जिसमें सर्वाधिक 888 स्कूलों में (411 प्राथमिक एवं 477 माध्यमिक) स्कूलों में सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक एक लाख 63 हजार 450 छात्र-छात्राएं साबुन से हाथ धाेएंगे। विश्व हाथ धुलाई दिवस के आयोजन के लिए जिले के 72 शिक्षकों एवं 44 पंचायत प्रतिनिधियों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। हाथ धुलाई का कार्यक्रम 50-50 बच्चों के समूहों में किया जाएगा। इसका वीडियो भी बनाया जाएगा। कम से कम दो गवाहों के बयान भी लिए जाएंगे। बच्चों के पंजीयन और हाथ धुलाई के लिए बाल्टी और साबुन को रखने के लिए टेबलों की व्यवस्था भी की जाएगी। गौरतलब है कि स्वच्छ म.प्र.अभियान के तहत विश्व हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को प्रदेश के 19 हजार 124 शालाओं में 31 लाख 17 हजार 401 बच्चों को साबुन से हाथ धुलाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा।