पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवतियों ने दी डांडिया की आकर्षक प्रस्तुति

युवतियों ने दी डांडिया की आकर्षक प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवतियों ने दी डांडिया की आकर्षक प्रस्तुति

शिवपुरी| महाराष्ट्रसमाज के श्रीगणेश मंदिर पर शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सीनियर और जूनियर ग्रुप की महिलाओं और लड़कियों ने डांडिया नृत्य की रोचक प्रस्तुति दी। अच्छी प्रस्तुति पर महाराष्ट्र समाज के लोकपाल यूजे ईग्ले ने अपनी ओर से दोनों ग्रुप की युवतियों को 500-500 रुपए का प्रोत्साहन पुरस्कार देने की घोषणा की। प्रारंभ में गणेश मंदिर में डांडिया नृत्य के लिए सजी-धजी महिलाओं एवं लड़कियों ने भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना की। सीनियर एवं जूनियर ग्रुप की युवतियों ने माता के विभिन्न भजनों पर डांडिया नृत्य के माध्यम से अपनी कौशलता का परिचय दिया। महाराष्ट्र समाज महिला मण्डल की अध्यक्षा रजनी चांदोरकर एवं डांडिया नृत्य की कार्यक्रम संयोजिका सुरभि टेम्बूणीकर ने कहा कि नवरात्रि को लेकर युवतियों द्वारा पिछले 10 दिनों से तैयारियां की जा रही थी। कार्यक्रम में महाराष्ट्र समाज ट्रस्ट एवं समाज कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे शामिल थे।