पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 19 से होगा

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 19 से होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलश यात्रा के साथ होगा शिवाभिषेक

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित होने जा रहे 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 19 फरवरी से 22 फरवरी तक किया जा रहा है। इस महायज्ञ की तैयारियों के फलस्वरूप यज्ञशाला का भूमिपूजन अति.पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार द्वारा सप|ीक अनीता सिंह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीपीसी शिरोमणि दुबे-प्रतिभा दुबे, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओपी पांडे, गायत्री परिवार के डॉ.पीके खरे, राकेश शर्मा, नरेश बंसल, नरेश गोंडल सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा श्रीराम होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं गायत्री वाचनालय का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी किया गया जिसमें डॉ.नीतेश श्रीवास्तव प्रतिदिन अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। इस दौरान गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी मांगीलाल श्रीधर ने बताया कि बृजकांत विभाग प्रचारक द्वारा यज्ञकुंड निर्माण का शुभारंभ विधि-विधान से किया गया। वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं.श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है।

खबरें और भी हैं...