पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर हाल में 31 मार्च तक कराएं पेंशन प्रकरणों का निराकरण

हर हाल में 31 मार्च तक कराएं पेंशन प्रकरणों का निराकरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | सेवानिवृत्त एवं मृत शासकीय सेवकों के लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण हर हाल में 31 मार्च तक पूरा कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को भोपाल से दिए गए हैं। यदि किसी कार्यालय में पेंशन अथवा पारिवारिक पेंशन लंबित रहे तो विलंब के लिये जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराने के साथ-साथ कार्यालय प्रमुख को इस आशय का प्रमाण-पत्र भी संभागीय पेंशन कार्यालय को देना होगा कि एक अप्रैल की स्थिति में उनके कार्यालय में कोई भी पेंशन प्रकरण लंबित नहीं है।

खबरें और भी हैं...