मदिरा दुकानों के लिए आवेदन 16 तक
शिवपुरी | जिले में वर्ष 2016-17 तक अर्थात 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 तक देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों का वार्षिक मूल्य एवं आरक्षित मूल्य निर्धारित किया जाकर निष्पादन किया जाएगा। वर्तमान में संचालित मदिरा दुकानों एवं एकल समूहों का निष्पादन प्रथमत: अनुज्ञप्तिधारियों से आवेदन पत्र 16 फरवरी तक प्राप्त किए जाएंगे तथा निष्पादन की कार्रवाई पात्र आवेदकों के हित में नवीनीकरण के माध्यम से की जाएगी। नवीनीकरण के पश्चात शेष बची दुकानों एवं एकल समूहों का निवर्तन कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा टेंडर के माध्यम से किया जाएगा। विस्तृत जानकारी जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।