पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूल धूसरित शहर में उम्मीदों के प्रस्ताव

धूल-धूसरित शहर में उम्मीदों के प्रस्ताव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
60 करोड़ से संवरेंगी शहर की 24 सड़कें
नगर पालिका अफसरों का भी दावा - 22 फरवरी तक बना देंगे 3 सड़कें
अक्टूबर 2015 में
वार्ड 13-14 लालमाटी टोंगरा जाने वाली सडक जो बनकर तैयार हो गई है।

प्रस्ताव मंजूर हो गया है
हमने शहर में बनने वाली 29 सड़कों में से 24 नई सड़कों को बनाने का प्रस्ताव भेजा था। वो मंजूर भी हो गया है। प्रशासकीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। अनुपूरक बजट में पैसा मिल जाएगा। इसके बाद हम इन सड़कों पर काम शुरु कर देंगे। आरके गुप्ता ईई,पीडब्लूडी शिवपुरी

14 फरवरी 2016 को वार्ड क्र 14 के माधव नगर जाने वाली सड़क की तस्वीर ही बदल गई।

30 अक्टूबर 2015 को वार्ड क्र 14 के माधव नगर जाने वाली सड़क के ऐसे थे हालात।

लोनिवि ने 24 नई सड़कों के लिए मांगा 60 करोड़ का बजट

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

लोक निर्माण विभाग शहर में 29 नईं सड़कें बनाएगा। 110 किमी में प्रस्तावित इन सड़कों के लिए 60 करोड़ रुपए की जरूरत है। विभाग ने इनमें से 24 सड़कों की मंजूरी के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। वित्त विभाग ने भी इन सड़कों के लिए 60 करोड़ देने की मंजूरी अनुपूरक बजट में देने की बात कही है। इधर नपा द्वारा बनाई जा रहीं 18 सड़कों में से 3 सड़कों पर काम पूरा हो गया है। नपा का भी दावा है कि 22 फरवरी तक वह कुल 6 सड़कों को बना देंगे।

सभी सड़कों पर लगेंगे साइन बोर्ड
नपा द्वारा बनाई जा रहीं सड़कों पर पर्यटन को बढ़ावा देने वाले साइन बोर्ड लगेंगे। 3 सड़कों पर ये साइन बोर्ड लगाए गए हैं। अब ये सड़कें 20 की जगह 30 फीट की बनेंगी।

7 दिन में बना देंगे 5 सड़कें
हम अगले 7 दिनों में 5 सड़कें और बना देंगे। 30 मार्च तक नपा लगभग सारी सड़कों पर काम खत्म करने की स्थिति में होगी। रणवीर कुमार,सीएमओ नपा

श्रीमंत माधव राव सिंधिया मार्ग,सीसी निर्माण,लंबाई4 किमी, लागत,1191.73 लाख

जॉर्डन मार्ग वाया स्टेडियम पहुंच मार्ग, सीसी,1.786 लंबाई लागत,473.12

डेली रोड पर सीसी निर्माण,2.828 लंबाई,676.31,लाख

महल बाउंड्री,सीसी निर्माण,1.282 लंबाई,211.46,लाख

कोठी नंबर 18 पहुंच मार्ग,0.687 लंबाई,191.27,लाख

प्राइवेट सेक्रेटरी प.मार्ग सीसी,0.820 लंबाई,219.76 लाख

डीआरपी लाईन मार्ग पर सीसी निर्माण, लंबाई 1.20,250.53 लाख

लक्ष्मीबाई मार्ग पर सीसी निर्माण लंबाई,0.591,161.47 लाख

जेल पहुंच मार्ग,सीसी, लंबाई,0.309,83.14 लाख

बाबू क्वार्टर सीसी निर्माण लंबाई 0.186, 56.53 लाख

हाथीखाना पहुंच मार्ग सीसी, लंबाई 0.259 लागत, 72.07 लाख

कोतवाली से सर्किट हाऊस लंबाई 0.460, 137.88

आवासीय भवन कलेक्टोरेट, लंबाई 0.271, 63 लाख

डाकबंगला पहुंच मार्ग, लंबाई 0.365, 94 लाख

कोठी नं. 6 के पास, लंबाई 0.275, लागत 75.59 लाख

कोठी नं. 19 पहुंच मार्ग, लंबाई 0.173, 53.90 लाख

पीएचक्यू लाइन इनर मार्ग सीसी, लंबाई 0.403, 130.95 लाख

फिजीकल मार्ग पर सीसी लंबाई 1.810, लागत 478.86 लाख

शिवपुरी झांसी मार्ग पर सीसी, लंबाई 3, लागत 1686.63 लाख

ग्वालियर बायपास टू भूत पुलिया, लंबाई 2.571, लागत 1516.28 लाख

शिवपुरी श्योपुर मार्ग, राजेश्वरी मार्ग वाया गुरुद्वारा चौराहा, लंबाई 1.60, 817 लाख

दूल्हा सिंह मार्ग सीसी मार्ग, 2.183 लंबाई, लागत 589 लाख

शिवपुरी टोंगरा पाली मार्ग, लंबाई 2.50, 658.25 लाख

नौहरीकलां पहुंच मार्ग, लंबाई 1.73, लाग 424 लाख

खबरें और भी हैं...