पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संविदा कर्मियों ने नेताओं के घर जाकर मांगी भीख

संविदा कर्मियों ने नेताओं के घर जाकर मांगी भीख

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को संविधान कर्मियों ने शासन की नीति के विरुद्ध सांकेतिक रुप से विरोध दर्ज कराया। इस क्रम में धरना स्थल से लेकर कोर्ट रोड एवं माधव चौक चौराहे पर पहुंचकर भीख मांगी। इसके बाद एबी रोड से भीख मांगते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष कमला देवी बैजनाथ सिंह यादव के घर संविदा कर्मी भीख का कटोरा लेकर पहुंच गए। इसके बाद संविदा कर्मी कोलारस विधायक रामसिंह यादव के घर भी पहुंचे वहां भी उन्होंने भीख मांगी। भीख मांगने का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा संविदा कर्मियों ने रास्ते से गुजर रहे भाजपा नेता भानू दुबे, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ लढा और माधव चौक चौराहे पर बने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों से भी भीख मांगी। गौरतलब है कि जिला पंचायत में काम कर रहे 50 से ज्यादा संविदा कर्मी वेतन विसंगति दूर करने एवं परमानेंट किए जाने को लेकर बीते पांच दिनों से हड़ताल पर है।

खबरें और भी हैं...