23 से होगा बोर्ड सामग्री का वितरण
शिवपुरी | हायर सेकंडरी एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड सामग्री का वितरण 23 व 24 फरवरी को सभी सेंटरों के लिए किया जाएगा। उत्कृष्ट विद्यालय से यह वितरण होगा। भोपाल से से प्राप्त प्रश्न पत्रों के बंडल 11 फरवरी को शिवपुरी आ चुके हैं। इस परीक्षा सामग्री को जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट स्कूल में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में रखकर संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में इसे सील्ड रखा गया है। बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर गार्ड की सुरक्षा के बीच यह सामग्री रखी गई है। आगामी 23 व 24 फरवरी को सभी 63 केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को यह सामग्री उत्कृष्ट विद्यालय से दी जाएगी। जिले में एक मार्च से शुरू होने वाली 10 वीं की परीक्षा में 21379 परीक्षार्थी नियमित और 3353 परीक्षार्थी प्राइवेट रहेंगे।