- Hindi News
- सप्ताह में दो दिन हुई झांसी बांद्रा एक्सप्रेस
सप्ताह में दो दिन हुई झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस
ग्वालियर| झांसीसे बांद्रा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को भी झांसी से बांद्रा के लिए रवाना हुई। झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से बांद्रा रवाना हुई। रेल बजट में इस ट्रेन के सप्ताह में दो दिन चलने की घोषणा की गई थी। इस कारण अच्छी-खासी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। झांसी बांद्रा एक्सप्रेस हर सोमवार को झांसी से वाया ग्वालियर, शिवपुरी होते हुए बांद्रा जाती है। उल्लेखनीय है कि झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस का ग्वालियर आने का समय सोमवार शाम 4.10 बजे है। लेकिन झांसी में ट्रेन का मेंटेनेंस समय पर नहीं हो पाने के कारण झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस कभी रात नौ बजे से पहले ग्वालियर नहीं आती। ट्रेन के समय पर नहीं आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।