पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंप्यूटर खराब, कैसे करें फसल का अपडेशन, नायब तहसीलदार को ज्ञापन

कंप्यूटर खराब, कैसे करें फसल का अपडेशन, नायब तहसीलदार को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंप्यूटर खराब, कैसे करें फसल का अपडेशन, नायब तहसीलदार को ज्ञापन

शिवपुरी|कोलारसतहसील में बनी पटवारी लैब में दो कंप्यूटर चालू हैं, बाकी खराब हैं। कोलारस में 43 पटवारी कार्यरत हैं और कंप्यूटरों की कमी के चलते फसल का अपडेशन नहीं कर पा रहे हैं। इस तरह की व्यवहारिक शिकायतों का ज्ञापन लेकर जब मप्र पटवारी संघ के पदाधिकारी कोलारस तहसीलदार के पास पहुंचे तो वे पहले ही चले गए। बाद में ज्ञापन नायब तहसीलदार सुनील प्रभास ने लिया। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि भूमि विक्रय पत्र संपादन के लिए पटवारी द्वारा खसरा की हस्तलिखित नकल आपके आदेशानुसार बनाई जाती है। जबकि कलेक्टर भू-अभिलेख के आदेश से वर्तमान कंप्यूटर खसरे में हाथ से इंद्राज नहीं कर सकते। पटवारियों के वेतन-भत्ते जैसे कार्यों के लिए समय नहीं होता, जिससे पटवारियों में रोष है। कोलारस के पात्र पटवारियों की क्रमोन्नति एवं समयमान वेतन का निर्धारण अभी तक नहीं किया गया।