ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
शिवपुरी|पीजीकॉलेजमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को ऑनलाइन नामांकन भरना अनिवार्य है। महाविद्यालय परीक्षा में ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है। नामांकन फार्म जमा नहीं होने की स्थिति में छात्र परीक्षा से वंचित रहेंगे। प्राचार्य डॉ. केके जैन ने बताया कि सत्र 2014-15 में विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया के तहत सभी छात्र छात्राओं को अपना नामांकन रजिस्ट्रेशन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से कराना अनिवार्य है। जिन छात्रों ने स्नातकोत्तर अथवा एलएलबी कक्षाओं में प्रवेश लिया है, तथा जिनका नामांकन जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में दिया जा चुका है, को भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।