पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कहीं पानी की जद्दोजहद, कहीं गंदगी में रहना मजबूरी

कहीं पानी की जद्दोजहद, कहीं गंदगी में रहना मजबूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में ऐसे मिले हालात

पिछले39 दिन में भास्कर ने नगरपालिका के सभी वार्डों को घूमकर देखा, तो मेरा शहर कुछ ऐसा नजर आया। कहीं लोग पानी को तरस रहे हैं, तो कहीं नरक में भी रहने के बाद लोग जिंदा हैं। इन दिनों जहां जिले में चौतरफा मलेरिया डेंगू के वायरस सक्रिय होकर लोगों की जान ले रहे हैं, वहीं शहर के कई इलाकों से इस खतरनाक बीमारी की शुरुआत हो सकती है। शहर में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां बीमारियां कभी भी महामारी का रूप ले सकती हैं। हाल ही में झंडा गांव इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। नपा में 6.25 लाख रुपए में खरीदी गई फोगिंग मशीन भी है, जिसने पहली बार धुआं दिया और दूसरी बार आग उगली। अब यह नपा के वर्कशॉप में शोपीस बनी रखी है। देश के केंद्रीय मंत्री झाडू लगा रहे हैं, तो क्या शिवपुरी में ऐसा अभियान नहीं चलना चाहिए।

नपा के बोर पर पानी की जद्दोजहद करते लोग।

पार्षद दीपशिखा शर्मा हैं, लेकिन नेमप्लेट पर उनके पति प्रदीप शर्मा ने अपने नाम के नीचे पार्षद घोषित कर रखा है।

पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में तलैया के बीच बनी पाटौर।

{ सीवर प्रोजेक्ट स्वीकृत होने के बावजूद पार्षदों ने वार्ड की 90 फीसदी गलियों में सीसी सड़क बनवा दी। जबकि उन सभी की अब बहुत जल्दी खुदाई होने वाली है। यानि करोड़ों रुपए बर्बाद होने वाले हैं।

{ जहां सीवर की खुदाई में सीसी उखड़ गई, वहां अब दोपहिया वाहन से तो क्या पैदल चलना भी दूभर हो रहा है।

{ शहर के बाजार की मुख्य सड़कों से जब गांव से आने वाले लोग गुजर रहे हैं तो वे यही कहते हैं कि इससे अच्छी तो हमारे गांव की सड़क है।

{ नामी-गिरामी सड़कों पर धूल उड़ रही है, जिससे एलर्जी दमा के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

जल्द हम शहर में चलाएंगे सफाई अभियान

Ãसीवरप्रोजेक्टकई बरसों से लटका हुआ था, जबकि वार्डों में बरसात के दिनों में निकलना मुश्किल होता था। इसलिए सीसी सड़क बनवाईं। गंदगी समेटने के लिए संसाधन भी खरीदे, लेकिन उनका उपयोग एवं क्रियान्वयन अधिकारी-कर्मचारी नहीं करवा पाए। पानी की समस्या तो पूरे शहर में है, फिर भी हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक पानी पहुंच सके। जिले में फैल रही बीमारियों को देखते हुए हम जल्दी ही शहर में सफाई अभियान चलाएंगे।

-रिशिकाअष्ठाना,नपाध्यक्षशिवपुरी

बस्तियों के अलावा बीच शहर में गंदगी

{पुरानी शिवपुरी, कमलागंज क्षेत्र एवं फतेहपु