पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘पशुपालन को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता’

‘पशुपालन को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | पशुपालनको बढ़ावा देना वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि देश में पशुधन ही सुरक्षित नहीं होगा तो फिर हम कैसे अपने देश को कृषि प्रधान बना सकेंगे। इसके लिए हमें पशुधन बचाने के साथ-साथ पशुपालकों को बढावा देने की आवश्यकता है। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने पशु विभाग शिवपुरी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कृषक हित में केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाई जा रही गोपाल पुरस्कार योजना को पशुधन योजना को बढ़ावा देने में उन्होंने एक बेहतरीन योजना बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने इसे सरकार की अच्छी पहल बताया।