पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हालात ठीक होने से वैष्णो देवी की चार यात्राएं रद्द

हालात ठीक होने से वैष्णो देवी की चार यात्राएं रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राकृतिकआपदा का शिकार हुए जम्मू-कश्मीर में हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। इसी कारण प्रदेश के धर्मस्व विभाग ने बुजुर्गों के लिए पहले से तय वैष्णो देवी की चार यात्राएं रद्द कर दी हैं। इसका असर राज्य के 12 जिलों के उन बुजुर्गों पर होगा जो इन यात्राओं में शामिल होने वाले थे। इसी तरह से ग्वालियर सहित तीन जिलों के यात्रियों को लेकर अजमेर जाने वाली यात्रा भी स्थगित कर दी गई है।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने 27 अगस्त को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कई यात्राएं मंजूर की थीं। इसको लेकर एक माह बाद 27 सितंबर को संशोधित आदेश जारी हुआ है। इसमें विभाग ने माना है कि वैष्णोंदेवी तीर्थस्थल पर परिस्थितियां अभी अनुकूल नहीं हैं। इसी कारण 10 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच होने वाली चार यात्राएं रद्द कर दी गई हैं। इन चारों यात्राओं में शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना सहित 12 जिलों के 3 हजार 904 बुजुर्ग यात्री रवाना होने थे। धर्मस्व विभाग ने इन चारों यात्राओं का रूट बदलकर पहले की डेट में ही सभी को रामेश्वरम् के लिए डायवर्ट कर दिया है। इसी तरह से 23 नवंबर को रामेश्वरम् जाने वाली यात्रा की डेट भी बदलकर अब 9 दिसंबर कर दी गई है।

2 अक्टूबर की अजमेर यात्रा स्थगित

धर्मस्व विभाग ने 2 अक्टूबर को ग्वालियर, जबलपुर, सागर के यात्रियों को लेकर रवाना होने वाली अजमेर यात्रा स्थगित कर दी है। इसमें 976 यात्री शामिल होने वाले थे। ग्वालियर में इस यात्रा के लिए फार्म जमा हो चुके हैं। इस यात्रा की नई डेट अभी तय नहीं की गई है। सूत्र बताते हैं कि यह यात्रा अब दिसंबर के पहले सप्ताह में रवाना होगी। इस यात्रा को स्थगित करने के पीछे तर्क यह दिया गया है कि 6 अक्टूबर को बकरा ईद होने के कारण इसे स्थगित किया जा रहा है। इससे पहले भी अजमेर की एक यात्रा निरस्त हो चुकी है।