‘अब अनुशासनहीनता की तो पार्टी से बाहर’
पहलेनगर पालिका चुनाव में क्या हुआ मैं इस पर जाना नहीं चाहता। पूर्व में हमारी पार्टी के 18 पार्षद थे इसका बाद भी कांग्रेस का उपाध्यक्ष नहीं बना। इस बार ऐसा नहीं चलेगा। अब पार्टी लाइन के विपरीत काम किया तो यह बर्दाश्त नहीं होगा। अनुशासनहीनता की तो पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। इस तरह की बात कड़े तेवर के साथ सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नपा में कांग्रेस पार्षदों की बैठक के दौरान कही। रविवार को सांसद सिंधिया ने यह बैठक हाथीखाना स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर रखी थी। विधानसभा लोकसभा चुनाव में शिवपुरी से कांग्रेस की हार के बाद संगठन में तेजी लाने के लिए बुलाई गई इस बैठक में सांसद सिंधिया ने पार्षदों से साफ कहा कि आगामी नपा चुनाव में हर हाल में कांग्रेस का अध्यक्ष लाना है। इसके लिए आपसी मनमुटाव गुटबाजी को छोड़ पार्टी का काम करें। रविवार को कांग्रेस की मजबूती के लिए इस बैठक में शिवपुरी के अलावा पोहरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों से बंद कमरे में चार घंटे तक सिंधिया ने अलग-अलग डेलीगेटों को बुलाकर बात की।
केंद्रसरकार की कथनी करनी में अंतर :ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मोदी सरकार की कथनी करनी में बहुत अंतर है। चुनाव से पहले पाकिस्तान चीन के खिलाफ जमकर आग उगली। इसके बाद शपथ ग्रहण में पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पीएम को बुलाया और चीन एक तरफ सीमा पर घुसपैठ कर रहा है वहीं उनके राष्ट्रपति को खाना खिलाया जा रहा है। सिंधिया ने सवाल किया कि यह कैसी नीति है। मुख्यमंत्री जयाललिता को सजा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह कोर्ट का मामला है फिर भी उनका मानना है कि राजनीति में स्वच्छ छवि के लोगों को आना चाहिए। अपने शिवपुरी दौरे के दौरान श्री सिंधिया ने रविवार को और भी कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
शिवपुरी | पार्षदों की बैठक लेते सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया
टिकट वितरण के लिए लोकल स्तर पर बनेगी कमेटी
{नगरीय निकाय के चुनावों के लिए पांचों विधानसभा सीटों पर लोकल स्तर पर कमेटी बनेगी। जो पार्षदों के टिकट फाइनल करेगी। इस बारे में बैठक में सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अपने स्तर पर ही सारी बात निपटा लें। मुझे तो इसमें से १० प्रतिशत तक ही रखें।
{ पार्टी के वर्कर जिताऊ चेहरे पर विशेष ध्यान दें। वरिष्ठ नेता आपस में बैठकर चयन करें और जिताने की जिम्मेदारी लें।