शिव सैनिकों ने रैली निकाली,जताया विरोध
शिवपुरी | जेएनयू में छात्रों द्वारा भारतविरोधी,आतंकवादियों के पक्ष में नारेबाजी करने की घटना के बाद से देश में आक्रोश का माहौल है। इसी तारतम्य में रविवार को शिव सैनिकों ने एक बाइक रैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद शिवसैनिकों ने शहर के माधव चौक चौराहे पर वेलेंटाइन का पुतला फूंका ।