पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हादसे में अधेड़ की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजा के बोर पर साले का मिला शव
पीएम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ होगी
प्रथम दृष्टया कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। आर एस भदौरिया,थाना प्रभारी बदरवास

शिवपुरी|बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चितारा में रविवार को चार दिन से गायब साले का शव जीजा के बोर पर बनी टपरिया में मिला है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध हैं क्यों कि युवक पिछले कई दिनों से गायब चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक मुरारीलाल धाकड़ (24) पुत्र गोपाल सिंह धाकड़ निवासी खाईखेड़ा के परिजनों को कहना है कि मृतक मुरालीलाल धाकड़ बिना बताए चार दिन से गायब था। जिसे परिजन ढूंढ रहे थे। तभी रविवार की को तीन बजे मृतक के जीजा हरिचरण के पिता ट्यूबवेल पर गए तो बोर पर बनी टपरिया में मृतक मुरारीलाल धाकड़ का शव पड़ा हुआ था। जिसे देख वो सन्न रह गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले को प्रथम दृश्य देखकर कुछ भी कहना जल्दबाजी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

शिवपुरी|सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खूबतघाटी के पास रविवार की शाम एक कार ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परमाल माहौर (60) पुत्र गुल्ला माहौर निवासी फिजीकल किसी कार्य से सतनवाड़ा गया हुआ था। शाम को परमाल घर आ रहा था। तभी पीछे से आ रही एक कार ने परमाल को जोरदार टक्कर मार दी।

खबरें और भी हैं...