छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता कल
शिवपुरी| शासकीयकन्या महाविद्यालय में इन दिनों युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य मंजुला शर्मा और युवा उत्सव प्रभारी ज्योत्सना सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम कन्या महाविद्यालय तथा पीजी कॉलेज में होगा। यह कार्यक्रम मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर 24 सितंबर से कन्या महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। पहले दिन छात्राओं की रंगोली, एकलगान, समूहगान, एकलनृत्य, समूह नृत्य की प्रतियोगिताए होंगी, 25 को पोस्टर, वाद-विवाद, वक्तव्य कला, प्रश्नमंच एवं नाटक और 29 को रंगोली प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।