पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापरवाही बरतने पर लीड का काम छीना

लापरवाही बरतने पर लीड का काम छीना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकानों पर अब राशन पहुंचाने का काम मार्केटिंग संस्था करेगी।

भास्करसंवाददाता|शिवपुरी

शिवपुरीग्रामीण क्षेत्र की कंट्रोल दुकानों पर राशन वितरण में लापरवाही बरतने पर लीड संस्था का काम देखने वाली संस्था जिला थोक उपभोक्ता भंडार से वितरण व्यवस्था का काम वापस ले लिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्र की 81 कंट्रोल दुकानों पर राशन भिजवाने का काम विपणन सहकारी संस्था शिवपुरी (मार्केटिंग सोसाइटी) को सौंपा गया है। कलेक्टर ने यह कार्रवाई राशन वितरण में बरती जा रही लापरवाही की शिकायतों के बाद जिला आपूर्ति अधिकारी के प्रस्ताव पर की है।

बताया जाता है कि जिला थोक उपभोक्ता भंडार में अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े हैं। इनकी इस संस्था के खिलाफ शिकायतों के बाद भी खाद्य विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे थे।

पिछले तीन महीने से हालत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों की कई दुकानों पर राशन पहुंचा ही नहीं। बार-बार रहीं शिकायतों के बाद जब जांच की गई तो मामला सही निकला। इसके कारण जिला थोक उपभोक्ता भंडार पर दो बार जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की गई। कई नोटिस दिए जाने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर अब इससे काम छीनकर दूसरी संस्था विपणन सहकारी संस्था शिवपुरी (मार्केटिंग सोसाइटी) को सौंपा दिया गया है।

हमें राशन देर से मिलता था

Ãइसमेंहमारीलापरवाही नहीं है। हमारी संस्था के लोगों को ही लेट राशन मिलता था इसलिए कंट्रोल दुकानों तक राशन पहुंचने में देरी हो रही थी। प्रशासन ने जो कार्रवाई की है उसके खिलाफ अपील करेंगे।

-ओमीजैन,अध्यक्ष,थोकउपभोक्ता भंडार शिवपुरी

शिकायतों पर हुई कार्रवाई

Ãराशनवितरणमें लगातार तीन महीने से जिला थोक उपभोक्ता भंडार द्वारा की जा रही थी। नोटिस सहित जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद भी नहीं सुधरने पर लीड संस्था का काम मार्केटिंग सोसाइटी को सौंपा गया है।

-एसपीएसकुशवाहा,जिलाआपूर्ति अधिकारी