न्यायाधीशों ने किया 24 यूनिट रक्तदान
शिवपुरी|नवीन ग्रामन्यायालय भवन में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न्यायाधीशगणों के साथ-साथ न्यायायिक कर्मचारियों द्वारा 24 यूनिट रक्त दान किया गया। शिविर में डॉक्टरों द्वारा ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ईसीजी एवं सामान्य मेडीकल जांच नि:शुल्क कर दवा वितरित की गई। इस शिविर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजुली पालो एवं न्यायमूर्ति एसके पालो भी मौजूद रहे। इस शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट नीलू संजीव शृंगीऋषि, मुकेश गुप्ता, एमएनएच रजवी, शाक्षी परिहार आदि उपस्थित थे।